Saif Ali Khan attack: चाकूबाज बांग्लादेशी निकला

परिचय

Saif Ali Khan attack: दोस्तों, सैफअली खान के साथ दो दिन पहले जो घटना घटी थी, उसके बारे में तो आपको पता होगा ही। लेकिन आज मुंबई पुलिस के द्वारा एक ऐसा बयान दिया गया जिसके बारे में आपको इस लेख में मैं बताऊंगा। देखिए मुंबई पुलिस का कहना है कि सैफ पर जिसने हमला किया, वह एक बांग्लादेशी था जो अवैध तरीके से भारत में घुस आया था। इसके विषय में हम तो आज के लेख में जानेंगे ही और साथ ही साथ ये भी बताएँगे की जो भारत में घुसपैठ की समस्या है, वह बहुत तेजी से बढ़ रहा है। खासकर जो हालात इस समय पर बांग्लादेश में बने हुए हैं, तो उससे  होता क्या है कि गलत तरीके से यह लोग हमारे बॉर्डरिंग स्टेट (असम, पश्चिम बंगाल) में घुस जाते हैं और उसके बाद वह देश के अलग-अलग भागों में चले जाते हैं। तो यह पूरा मामला क्या है, इसको टैकल कैसे करना चाहिए क्योंकि आप समझ लीजिए कि थोड़े ही दिन पहले एक खबर आई थी कि दिल्ली में भी एक बांग्लादेशी गैंग का खुलासा हुआ था, जो बांग्लादेश से लोगों को अवैध तरीके से भारत में लाने में मदद करता था। तो यह सारी बातें आज आपको बताएंगे, चलिए शुरू करते हैं।

पूरा मामला क्या है ?

चलिए सबसे पहले देखते हैं कि यहां पर पूरा मामला क्या है। देखिए तीन दिन की तलाशी के बाद मुंबई पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने सैफ अली खान के घर घुस गया था और उसके ऊपर अटैक किया था। उसके बांद्रा स्थित घर में यह 11th फ्लोर पर चला गया था और उसने सैफ अली खान पर अटैक कर दिया था। तो यहां पर जो अटैकर्स है जिसे पहचान लिया गया है उसका नाम शफीकुल  इस्लाम है और इसे सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास से करीब 35 किलोमीटर दूर थाने से गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद इससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने क्या कहा ?

खैर पुलिस ने जो बोला है उसे मैं आपको बताता हूं। मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान के घर चोरी के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच से पता चला है कि आरोपी बांग्लादेशी है क्योंकि उसके पास किसी तरह का भारतीय डॉक्यूमेंट नहीं था। इसके साथ में बताया जा रहा है कि पुलिस आगे भी जांच कर रही है और उसपर पासपोर्ट एक्ट के चार्ज लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह अटैकर्स सैफ के घर में चोरी करने आया था। इस समय पर इसके पास से कुछ  ऐसे डॉक्यूमेंट पुलिस के हाथ लगे हैं, जिससे इसके बांग्लादेशी होने का अनुमान बताए जा रहा है। इसने भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ किया था और इसने अपना नाम भी बदल दिया था। इसका असली नाम शफीकुल इस्लाम था, मगर भारत में विजय दास रख लिया था। वह मुंबई में पिछले 4 महीने से रह रहा था और वहां पर हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।

 उस रात को क्या हुआ था ?

अब आपको बताता हूं कि उस रात को आखिर हुआ क्या था। 16 जनवरी को अटैकर देखा है कि  सिक्योरिटी  गार्ड सो रहा है, जिससे तभी उसे मौका मिल जाता है जब वह 11th फ्लोर पर चला जाता है। उसके बाद वह फायर एग्जिट के द्वारा घर में घुस जाता है। तब वहां पर एक मेड थी जो चिल्लाने लगती है। तभी सैफ जाकर चोर को रोकने लगता है लेकिन तभी चोर  सैफ अली खान  को चाकू मार देता है। उसके बाद तुरंत उन्हें ऑटो से ही लीलावती अस्पताल ले जाया जाता है। डॉक्टर उन्हें खतरे से बाहर बताते  हैं।

यहां पर चोर  पैसे मांग रहा था, लेकिन जब सैफ ने  पैसा देने से मना किया तो चोर ने मेड पर हमला किया और उसके बाद सैफ पर अटैक किया जिसमें उन्हें काफी चोट लगी और इस समय पर कर को तकनीक एविडेंस के तौर पर पुलिस कस्टडी  में ले लिया गया है। इसके साथ ही जो नाम चोर का बताया जा रहा है वो शफीकुल इस्लाम शहजाद है।  तो यह उसका पूरा नाम है और वह एक बांग्लादेशी है।

अवैध अप्रवासी मामला क्या है ?

देखिए अवैध अप्रवासी  भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें दूसरे देश के लोग बिना लीगल डॉक्यूमेंट के भारत में घुस जाते हैं और ज्यादातर समस्या इस समय पर बांग्लादेश से ही देखने को मिल रहा है। तो वहां से यह लोग घुस जाते हैं और जो बॉर्डरिंग स्टेट है जिसमें असम हो गया पश्चिम बंगाल हो गया, तो वह लोग यहां पर ज्यादातर आकर बस जाते हैं और मौका मिलते ही भारत के अलग-अलग हिस्सों में चले जाते हैं। या आपको हर जगह देखने को मिलेगा दिल्ली-मुंबई से  केरल तक भी यह लोग नजर आते हैं। जहां-जहां पर इन्हें अवसर मिलता है, वह उधर ही जाने की कोशिश करते हैं। इसके कारण यह बहुत ज्यादा पॉलिटिकल सेंसेटिव इश्यू भी बन गया है। राजनीतिक पार्टी का कहना है कि इसे सही से टेकल करना चाहिए।

 आप सोचिए कि जब बहुत से लोग बाहर से आ जाएंगे, तो उससे डेमोग्राफिक चेंज का खतरा रहता है, संसाधनों पर काफी दबाव पड़ता है और इसके अलावा सुरक्षा की भी चिंता होती है। जैसे कि इस समय सैफ अली खान के घर पर हमला हुआ है तो यह सारी समस्या अवैध और प्रवासी से आती है।

दिल्ली पुलिस 175 अवैध अप्रवासी  को पकड़ा था !

दिल्ली में दिल्ली पुलिस एक पूरा जांच किया था जिसमें लगभग 175 लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस को शायद कोई सूचना मिली होगी कि इन इलाके में अवैध और अप्रवासी  रह रहे हैं। उसके बाद वह वहां जाकर उनसे डॉक्यूमेंट मांगते हैं। तब पता चलता है कि यह लोग भारत में गलत तरीके से घुस कर रह रहे हैं। वैसे मैं आपको बता दूं कि जो बताया गया कि दिसंबर महीने में अब तक गिरफ्तार किया गया है, उसमें 1000 अवैध अप्रवासी की पहचान हुई है।

खैर इसके दो-तीन दिन के बाद एक बड़ी खबर आती है कि दिल्ली पुलिस के द्वारा पूरा रैकेट को पकड़ा गया है   जिसमें  11 लोगों को  गिरफ्तार किया जाता है। यह लोग अलग-अलग तरह के आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आईडी और भी कई सारे फेक डॉक्युमेंट्स इन गैंग के द्वारा बनाया जा रहा था। तो यह लोग अवैध अप्रवासी  से पैसे लेते हैं और बांग्लादेश से भारत तक जंगल या किसी भी रास्ते से लाने की कोशिश करते हैं। फिर ट्रेन के द्वारा उन्हें अलग-अलग देश के कोने में पहुंचाया जाता है। जब यह लोग दिल्ली पहुंचते हैं अपने देश बांग्लादेश से, तो उनको फेक डॉक्यूमेंट दे दी जाती है।

इस गैंग का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली पुलिस को इसके बारे में कुछ पता चली की कुछ लोग अवैध तरीके से फेक डॉक्यूमेंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने सर्च किया तो 21आधार कार्ड, बहुत सारे वोटर आईडी, पैन कार्ड, सिम कार्ड इत्यादि बरामद हुए। पुलिस को पता चला कि यह लोग अवैध  अप्रवासी  को लाने वाला गैंग था।

भारत को इस मामले को तुरंत हल करना क्यों जरूरत है ?

भारत का बांग्लादेश के साथ बॉर्डर की लंबाई 4000 किलोमीटर से भी ज्यादा है और 1947 से ही जब से विभाजन हुआ है, तब से ही समस्या होती नजर आ रही है। 1971 वाला तो हम केस  जानते ही हैं कि तब बहुत सारे लोग भारत घुस गए। इसके कारण से अब तक यह समस्या बनी हुई है और इसे हमें हल करना पड़ेगा। इस समय पर भारत में रहने वाले अवैध प्रवासियों के नंबर हमारे पास नहीं है, लेकिन कुछ रिपोर्टर्स के आधार पर बताया जाता है कि करीब 1.5  करोड़ बांग्लादेशी इस समय भारत में अवैध तरीके से रह रहे हैं।

 खैर मैं बता दूं कि अवैध अप्रवासियों  की संख्या और बढ़ाने की संभावना है क्योंकि इस समय पर बांग्लादेश में जिस तरह की स्थिति बनी हुई है की  जब से शेख हसीना को हटाया गया, तो तब से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और किसी भी देश में जब हिंसा बढ़ेगी तो जाहिर सी बात है कि वहां से लोग भाग कर दूसरे देश चले जाएंगे। तो यह भारत के लिए काफी बड़ी इस समय समस्या देखने को मिल रही है।

बॉर्डर मामले पर पुनः बातचीत करना चाहता है बांग्लादेश !

अभी भारत ने यह भी कोशिश किया कि कैसे हम अवैध अप्रवासी को आने से रोक सकते हैं। तो जो पूरा का पूरा बॉर्डर है, वहां पर हम फेंसिंग लगाने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें काफी ज्यादा फेंसिंग हो भी गया है। लगभग 3000 किलोमीटर तक हमने अपना बॉर्डर सुरक्षित कर लिया है। लेकिन अब भी बहुत सारे क्षेत्र में फेंसिंग नहीं हो सकी है क्योंकि बांग्लादेश  इसका भी विरोध कर रहा है। बांग्लादेश का कहना है कि जो समझौता शेख हसीना के समय हुए थे, वह गलत तरीके से हुए थे जो भारत के पक्ष में थे।

 बांग्लादेश कहता है कि भारत बांग्लादेश का जो बॉर्डर है, वहां से 150 यार्ड दोनों तरफ किसी भी तरह का डिफेंस स्ट्रक्चर सेटअप नहीं किया जा सकता। लेकिन भारत का कहना है कि यह कोई डिफेंस स्ट्रक्चर नहीं है। डिफेंस स्ट्रक्चर में तो मिसाइल, तोप और बंकर  को रखा जाता है। भारत का कहना है कि यह तो हम इसलिए लगा  रहे हैं क्यूंकि  अवैध तरीके से जो तस्करी होती है, जिसमें अवैध अप्रवासी आ जाते हैं, तो उसे हम रोकना चाहते हैं। लेकिन बांग्लादेश इस पर एतराज कर रहा है।

तो यह सारी समस्या इस समय चल रही है। लेकिन इसका कोई हल निकालना पड़ेगा की  जिस तरह से घुसपैठ  की समस्या बढ़ती जा रही है। नहीं तो भारत के अंदर इस तरह के हालात और हमले बढ़ते जाएंगे क्योंकि भारत आकर जब इन लोगों को जॉब नहीं मिल पाती है, तब जाकर यह उल्टे सीधे रास्ते अपनाने लग जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : रुपए पहुंचा 86 के पार














Leave a Comment

Translate »