फ्रांस में अपनी ही पत्नी का 20 वर्षों तक रेप कराता रहा शख्स, दुष्कर्म के लिए इंटरनेट से लोगों को बुलाता था

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों भारत में भी ऐसे बहुत से मामले आते रहते हैं जिसकी वजह से कई बार पूरा देश हैरान हो जाता है। तब  लोग यह सोचने को मजबूर हो जाते हैं की क्या सच में ऐसा भी हो सकता है ? निर्भया केस आपको याद होगा  और 1993 का अजमेर का जो  सेक्स स्कैंडल केस था वह आपको याद होगा।  ऐसी दुर्घटनाएं कई बार होती रहती है ।   इस बार वैसा ही केस एक बार फिर से फ्रांस में सामने निकल कर आया है जिसकी वजह से पूरी दुनिया सदमे  में चली गई है। इसमें होता यह है की एक व्यक्ति अपनी ही पत्नी का 70 से अधिक लोगों से रेप कराता  है और अंत में जाकर अब उस महिला को न्याय मिला जिसमें आरोपियों को सजा दी जाती है । इस समय फ्रांस के अंदर अधिकतम 20 साल की जेल की सजा दी जा सकती है तो इसलिए  उस व्यक्ति को भी  20 साल की ही  सजा दी गई है और इसे हम आपको इस ब्लॉग के द्वारा विस्तार से बताएंगे कि आखिर यह पूरा मामला क्या है और रेप जैसे संवेदनशील मामले को भी हमें समझने की जरूरत क्यों है क्योंकि कहीं पर भी दुनिया भर में आप देखे तो ज्यादातर रेप उन लोगों के द्वारा ही किया जाता है जो उस पीड़ित  महिला को जानते रहते हैं या उनके अपने होते हैं । हम लोग अक्सर यही सोचते हैं कि ऐसा कुकृत्य  किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा किया गया होगा जो उस महिला को जानता नहीं होगा। मगर ज्यादातर केस में यही होता है कि उसके अपने ही लोगों के द्वारा ऐसा कराया जाता है ।तो हम पूरी बात इस ब्लॉग में आपको  बताएंगे कि आखिर हुआ क्या था।  चलिए आगे बढ़ते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्या हुआ है ?

हुआ क्या है ?

 पूरी दुनिया सदमे में इसलिए है जिसके बारे में मैं बता रहा रहा था कि वह फ्रेंच व्यक्ति है जिसका नाम डोमिनिक पॉलीकॉट है और उसे अपनी करतूत के लिए 20 साल की सजा दी गई है क्योंकि उसने अपनी पत्नी को कई वर्षों तक ड्रग्स देकर 70 से अधिक मर्दों  के साथ रेप करवाता रहा । आप सोच कर देखिए कि उस महिला का 70 से अधिक लोगों ने रेप किया और जिन लोगों ने रेप किया उनकी उम्र भी अलग-अलग थी। अभी तो इस महिला की उम्र 72 वर्ष है लेकिन 10 साल पहले उस महिला की  जब उम्र 62 वर्ष हुआ होगा तब उसके साथ 20 साल के लड़के ने, 25 साल के लड़के ने, 30 साल के लड़के ने रेप किया था। अलग-अलग व्यवसाय  के लोगों ने उस महिला का रेप किया था क्योंकि उसका पति भी  यह  चाह  रहा था कि बाहर से  लोग आकर उसकी पत्नी का रेप करें  और इसके बदले उस व्यक्ति को पैसा मिलता था । उस महिला का नाम गीज़ल  था। अक्सर देखा जाता है कि जिनके साथ ऐसी घटना घट जाती है वह लोगों को अपनी पहचान बताने से भी  हिचकते हैं मगर मैं इस महिला के साहस को  सलाम करता  हूं कि उन्होंने कहा कि मैं अपनी पहचान छिपाना नहीं चाहती हूं।

मामला क्या है ?

अब सवाल उठता है कि पूरा मामला है क्या ? देखिये जो डोमिनिक पेलीकट है वह एक रिटायर्ड मजदूर है जिसकी उम्र इस समय 72 वर्ष है। उसने शादी की थी 1973 में गिजिल नामक महिला से और उनके तीन बच्चे हैं  जिसमें दो लड़के और एक लड़की हैं। गिजेल  की उम्र भी इस समय 72 वर्ष है और  वह भी एक पब्लिक कंपनी में काम करती थी और आज के समय पर उनके पोता पोती भी हैं। आपको बता दूं कि पेलीकट  नामक व्यक्ति पुलिस के रडार पर 2010 में पहली बार आया था लेकिन उस समय  वह दूसरा मामले में पकड़ा गया था। यह 2010 में पेरिस के लोकल मार्केट में तब पकड़ा जाता है जब वह कुछ महिलाओं की फोटो ले रहा था और उनकी वीडियो गलत तरीके से बना रहा था। उस समय पुलिस उसे पकड़ कर जेल ले गई लेकिन बाद में उसे फाइन भरवा कर छोड़ दिया गया। इस घटना के बारे में गिजल  कुछ नहीं जानती थी और उसने कोर्ट में बताया कि उसे 2010 की घटना की कोई जानकारी नहीं थी। उसके बाद 2011 से पॉलीकॉट ने अपनी पत्नी कीजेल  को खाने-पीने में अलग-अलग प्रकार से नशीले पदार्थों को मिलाकर देता था। इसकी वजह से उस महिला का पीरियड्स लंबा होने लगा ।उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह ज्यादा क्यों सोती है और अब उसे यह भी याद नहीं रहता कि पिछली रात क्या हुआ था। इससे उसे लगने लगा कि उसे अल्जाइमर जैसी बीमारी हो गई है।यहॉँ मैं बता दूं कि जो कपल है पेलीकोट और गीजल 2013 में रिटायर्ड हो जाते हैं और वह फ्रांस के दक्षिणी इलाके में एक जगह मज़ान  है , तो वही जाकर रहने लगते हैं। वहां पर डोमिनिक पेलीकोट  अजनबियों को बुलाना शुरू कर देता है और उन लोगों से अपनी वाइफ का रेप करवाता है। वह  अपनी वाइफ  को ड्रग्स दिया  करता था जिससे वह होश में होती नहीं थी । ऐसे में वह लोगों से उसका  रेप कराता  था  और इसके बदले उसे वह लोग पैसा देते थे।

पुलिस को घटना के बारे में कैसे पता चली ?

अब आपको बताते हैं कि पुलिस को इन चीजों के बारे में पता कैसे चला ? पूरा मामला 2013 से शुरू होता है और इसको लेकर पुलिस को 2020 में पता चला और वह भी कैसे पता चला वह भी मैं बताता हूं। बताया जा रहा है की जो डोमिनिक पेलीकोट है, वह दूसरी और भी महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने लगता है। अब उसे पुलिस पकड़ लेती है और उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल ,पेन ड्राइव इत्यादि अलग-अलग चीज बरामद करती है। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस को पेलीकोट  के बारे में जब  असलियत पता चलती है तब पुलिस को 20 हजार से ज्यादा फोटो और वीडियो मिलते हैं उसके मोबाइल के अलग-अलग फोल्डरों से। उसके बाद इसका पूरा ट्रायल कोर्ट में चलता है और कोर्ट में पेलीकोट  को दोषी  ठहराया  जाता है जिसके बाद उसे 20 साल की सजा होती है क्योंकि फ्रांस के कानून में अधिकतम 20 साल की ही सजा हो सकती है। यह जो इंसान है जिस पर चार्ज लगाए गए हैं इसने अपने वाइफ का बलात्कार तो कराया साथ ही और  साथ में  जिन लोगों से कराया था उसमें से एक की वाइफ का भी इसने रेप किया था। इसके अलावा इसने अपनी ही बेटी का गलत फोटो रखे थे। ऐसे में इसे  इंसान तो कह  ही नहीं सकते यह  तो राक्षस है एक तरह से और पुलिस ने वीडियो के माध्यम से अभी तक 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।इन सभी 50 लोगों पर भी मुकदमा चल रहा है। अब जितने भी लोगों ने गिजेल  का रेप किया था, उनका कहना है कि हमें इसके बारे में कोई पता नहीं था कि हमने रेप किया है। कुछ लोगों ने कहा कि दोनों तैयार हैं इस काम के लिए तब हमने ऐसा किया है। लेकिन सभी को दोषी मानते हुए 5 से 13 वर्षों के लिए जेल भेज दिया गया है और अब इनके पास सिर्फ 10 दिन है अपील करने के लिए। लेकिन यहां पर किजेल  के पति पेलिकत  को 20 वर्षों की सजा सुना दी गई है। सजा सुनाने के बाद पत्रकार कीजेल  के पास जाकर उनकी प्रतिक्रिया लेते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं आप सभी लोगों का क्योंकि आप लोगों ने हमारी मदद की है और देखिए कीजेल  यहां पर हिम्मत नहीं हारी और अभी भी उन्होंने उम्मीद रखी है कि आने वाले समय में सोसाइटी में  स्त्री पुरुष दोनों सही तरीके से एक दूसरे के साथ रह पाएंगे।

लेकिन फ्रांस की इस घटना से अब कई सवाल उठ रहे हैं। वहां की सोसाइटी में और  पब्लिक प्लेस में इसका विचार विमर्श हो रहा है कि ऐसा कैसे संभव है कि एक महिला के साथ ऐसी बर्बरता किया गया हो इतने  वर्षों तक और उसका किसी को कुछ पता नहीं चलता है। मतलब हमारे देश में किस तरह से रेप को गंभीर अपराध नहीं माना जाता है तो ऐसी चर्चा इस समय फ्रांस के अंदर चल रही है। यहां पर मैं आपको एक उदाहरण देता हूं एक व्यक्ति का जिसने रेप किया था उसका नाम एड्रिन  था जो उस समय पर 23 साल का था जब रेप किया था और तब  कीजेल  62 साल की थी और मामला 2014 का है। आप सोचिए जब  एड्रिन रेप किया था तब वह  23 वर्ष का था और उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट थी और अगले 10 दिन में उसकी गर्लफ्रेंड ने एक बेटे को जन्म दिया। उस स्थिति में भी यह  लड़का इस महिला का रेप करता है और जब उससे पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि उसे महिलाओं के प्रति नफरत है क्योंकि उसने कहा कि उसकी जो पिछली गर्लफ्रेंड थी उससे एक बेटी पैदा होती है लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वह बेटी उसकी नहीं है और इसी की वजह से वह महिलाओं से नफरत करने लग जाता है, ऐसा उसे लड़के का कहना था। इसके अलावा इस लड़के ने यह भी कहा कि जब इसने उस महिला का रेप किया था तब उसे ऐसा लग रहा था कि जो कपल है  यानी डोमिनिक पेलीकोट  और कीजेल  इस चीज को लेकर सहमत हैं ।
लेकिन यहां पर बात यह हो रही है कि हमें ऐसा लगता है कि जो रेपिस्ट है वह आउटसाइडर होगा और रेप करके चला जाता होगा। लेकिन न सिर्फ भारत में बल्कि कहीं पर भी अगर आप देखे तो ज्यादातर रेप का शिकार महिलाएं अपने जानने वाले लोगों से ही होती है। इसी की वजह से कई लोग फ्रांस में यह भी कह रहे हैं कि यहां पर कनविक्शन रेट में सुधार होना चाहिए।  जो गलत चीज हो रही है महिलाओं के खिलाफ उनमें सजा देनी चाहिए कानून में बदलाव करने के लिए।
तो यह था पूरा मामला और इससे मैं भी सॉफ्ट हूं| इसलिए सोचा इसके बारे में आपको भी बताऊँ |

तो इस लेख में इतना ही आपसे फिर मिलते हैं नए ब्लॉग मे

Leave a Comment

Translate »